भारतीय जनता पार्टी की नेत्री और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज मथुरा में अपना जलवा बिखेरेंगी। यह कार्यक्रम मथुरा नगर निगम की सीमा में है। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं साधु संतों ने इस कार्यक्रम का विरोध दर्ज कराया है। सोमवार को संत वृंदावन से कलेक्ट्रेट पहुंचे और इस कार्यक्रम को रोकने की मांग की।
इससे पहले विगत वर्ष सपना चौधरी का कार्यक्रम मथुरा में हुआ था। उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी शाम को 'बरखा बहार' कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी थी। यह कार्यक्रम मथुरा के अनाज मंडी परिसर में आयोजित किया हुआ था।